{"_id":"69d417ac70c47a8ad50185ac","slug":"had-food-with-the-girl-students-and-took-feedback-barabanki-news-c-315-1-slko1014-163481-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छात्राओं के साथ खाया खाना, लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छात्राओं के साथ खाया खाना, लिया फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अन्ना सुदन के साथ सोमवार सनौली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्राओं के साथ बैठक कर खाना खाया। साथ ही छात्राओं से फीडबैक भी लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान डीएम ने स्मार्ट क्लास रूम, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का देखा। उन्होंने छात्राओं से बात कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं एवं विद्यालय में संचालित सह-पाठयक्रमों की जानकारी ली।
डीएम ने प्रधानाचार्य से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे नवाचारों, डिजिटल शिक्षा के उपयोग एवं छात्राओं के समग्र विकास के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके बाद डीएम ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल को भी देखा और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनुराग सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos