सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encourage people to sell wheat at government centers: DM

सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए करें प्रेरित : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Encourage people to sell wheat at government centers: DM
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने सफदरगंज मंडी में खुले गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि अभी तक जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं की आवक नहीं हुई है। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि वह गांवों में किसानों से संपर्क करें और उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें।
Trending Videos

डीएम ने कहा कि केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं होनी चाहिए, जिससे की गेहूं लेकर आने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो। किसानों के बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था आदि सभी केंद्राें पर उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारी किसानों के संपर्क में हैं, ज्यादातर किसानों ने सरकारी केंद्रों पर ही गेहूं बेचने की सहमति जताई है।
जिले में इस बार गेहूं खरीद के लिए 87 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनके माध्यम से गेहूं की खरीद की जानी है। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, एसडीएम सदर आनंद तिवारी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed