सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Data of 449 farmers uploaded on the portal on the first day

Barabanki News: पहले दिन 449 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Data of 449 farmers uploaded on the portal on the first day
विज्ञापन
बाराबंकी। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर सोमवार को जिले के 89 राजस्व गांवों में शिविर लगाए गए। इस दौरान करीब 449 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया। इस कार्य कृषि, राजस्व, रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को लगाया गया है।
Trending Videos

उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने जिला कृषि अधिकारी राजितराम के साथ फतेहपुर की ग्राम पंचायत घेरी पहुंचे और यहां पर लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। कहा कि किसानों के सभी गाटों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए और यदि कहीं पर कोई दिक्कत आ रही है तो इससे तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि शासन से मिले आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले की सभी राजस्व गांवों में यह शिविर लगाए जाएंगे पहले दिन 89 गांवों में शिविर लगाकर 449 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



धीमी नेटवर्क से परेशान हुए किसान
सिरौलीगौसपुर/सआदतगंज। क्षेत्र के पंचायत भवनों पर फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान चलाया गया। सुबह से पंचायत भवन पर पहुंचे लेखपालों के साथ कृषि विभाग के कर्मचारी नेटवर्क की समस्या से पूरे दिन जूझते रहे। एडीओ एजी रंजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के अमरादेवी, खानपुर, इनायतुल्लाह, मोहम्मदपुर बाहू तथा औरेला में शिविर लगाए गए थे लेकिन नेटवर्क की समस्या से परेशानी हुई। वहीं सआदतगंज क्षेत्र में भी नेटवर्क की समस्या से पूरे दिन किसान परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed