{"_id":"69d417286b9c0a341d030ab8","slug":"the-train-ran-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-third-line-from-budhwal-to-ghaghraghat-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163491-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बुढ़वल से घाघराघाट तीसरी लाइन पर 120 की गति से दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बुढ़वल से घाघराघाट तीसरी लाइन पर 120 की गति से दौड़ी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पहली बार एक ही रूट पर तीन रेलवे लाइनों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। सोमवार को बुढ़वल से घाघराघाट तक बिछाई गई तीसरी लाइन का सफल ट्रायल हुआ। यहां 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने परीक्षण को सफल बताकर संचालन पर मुहर लगा दी। अब गोंडा व गोरखपुर की ओर यात्रियों को मिलेगा तेज, सुरक्षित और सुगम सफर मिलेगा।
दरअसल, रेलवे बाराबंकी से छपरा तक कई खंडों व चरणों में अलग-अलग तीसरी रेल लाइन बिछा रहा है। क्योंकि यह देश के सबसे व्यस्त रेल मार्ग में गिना जाता है। करीब 150 ट्रेनें चलती हैं। कई जगह तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो गया है। इसी क्रम में गोंडा-बुढ़वल रेलखंड के बुढ़वल से घाघराघाट के करीब 11.77 किमी सेक्शन पर तीसरी विद्युत रेल लाइन बिछाने का बाद उसका संरक्षा परीक्षण होना था। सुबह स्पेशल ट्रेन से सीआरएस पूर्वोत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना ने मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 25,000 वोल्ट एसी विद्युत लाइन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत बुढ़वल जंक्शन से मोटर ट्रॉली के जरिए हुई, जहां से पूरी टीम ने बुढ़वल-घाघराघाट रेलखंड का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान ब्रिज संख्या 393 और 392 व घाघरा नदी पर बना मेजर ब्रिज संख्या 391, ट्रैक एलाइनमेंट, बेयरिंग और एक्सपेंशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की सूक्ष्म जांच कर संरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। निरीक्षण के दौरान फाटक संख्या 303 स्पेशल पर तैनात गेटमैन से सीधे सवाल पूछकर उसकी सतर्कता और कार्यकुशलता को परखा गया। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि नई लाइन पर संचालन पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप रहेगा। निरीक्षण के समापन पर सीआरएस स्पेशल ट्रेन को नई तीसरी लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया। यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर ओपी सिंह, मुख्य इंजीनियर संजय यादव मौजूद रहे।
Trending Videos