{"_id":"6967c9f92b55ca14d7031523","slug":"relief-from-the-sun-but-the-cold-evening-winds-are-adding-to-the-discomfort-barabanki-news-c-315-1-slko1012-156338-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धूप से राहत, शाम को सर्द हवाएं बढ़ा रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धूप से राहत, शाम को सर्द हवाएं बढ़ा रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के कंपनी बाग स्थित पार्क में धूप में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ ऐसा है कि दिन में खिलखिलाती धूप लोगों को ठंड से कुछ देर के लिए राहत दे रही है, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाएं अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देती हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इन सर्द हवाओं का असर रात के तापमान पर भी पड़ रहा है। रात का तापमान जहां एक डिग्री सेल्सियस नीचे आया है, वहीं दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पछुआ हवाएं लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में इसी प्रकार का बदलाव देखने को मिलेगा और तत्काल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं।
बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ-साथ सूरज की तपिश भी तेज होती गई। दोपहर बाद धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों ने गर्म जैकेट और स्वेटर उतार कर रख दिए। इस दौरान, दिन में चलने वाली हवाएं भी काफी सुखद लग रही थीं। हालांकि, यही हवाएं शाम होते-होते लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गईं। ठंड बढ़ने के कारण रात होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग घर में दुबक गए।
उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान मौसम में अभी तत्काल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक इसी तरह बना रहने की संभावना है।
सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज रहे ज्यादा
जिला अस्पताल की ओपीडी में अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को मरीजों की संख्या काफी कम रही। इसके बावजूद 1225 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार 359, सांस के 157, बदनदर्द के 319, पेटदर्द के 237 मरीज देखे गए। सीएमएस डाॅ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या भी घट बढ़ रही है। मरीज भले ही कम आए हो लेकिन सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस रोग के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
Trending Videos