{"_id":"6a8344e2f547e385f705c655","slug":"roadways-bus-and-truck-loaded-with-gas-cylinders-collide-32-injured-barabanki-news-c-315-1-lu11010-177225-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रोडवेज बस और गैस सिलिंडर लदे ट्रक में भिड़ंत, 32 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रोडवेज बस और गैस सिलिंडर लदे ट्रक में भिड़ंत, 32 घायल
Mon, 17 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर निंदूरा कस्बे के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस और भारत पेट्रोलियम के गैस सिलिंडर लदे ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस और ट्रक चालक के अलावा करीब 30 यात्री चोटिल हो गए।
रोडवेज बस सीतापुर के महमूदाबाद से करीब 30 सवारियां लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ की दिशा से आ रहे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर करीब 10 से 12 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इनमें 108 सेवा की एंबुलेंस के साथ कुछ निजी एंबुलेंस भी शामिल थीं। पुलिस की मदद से ज्यादा चोटिल 10 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया।
सीएचसी अधीक्षक आरपी वर्मा ने बताया कि तीन लोगों को मामूली चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। कुछ घायलों के परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल भी ले गए। हादसे में रोडवेज बस चालक नंद किशोर और ट्रक चालक सुनील को भी चोटें आई हैं। चौकी इंचार्ज अभिषेक राय ने बताया कि बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।