सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sarayu Super Kings defeated Golden Gladiators to become champions.

Barabanki News: गोल्डन ग्लैडिएटर्स को हरा सरयू सुपरकिंग्स चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sarayu Super Kings defeated Golden Gladiators to become champions.
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कर्मचारी-अधिकारी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। फाइनल में सरयू सुपरकिंग्स बहराइच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्डन ग्लैडिएटर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में गोल्डन ग्लैडिएटर्स और अल्फा लीजेंड्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन ग्लैडिएटर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्फा लीजेंड्स की टीम 137 रनों पर सिमट गई। इसके बाद फाइनल मुकाबला सरयू सुपरकिंग्स और गोल्डन ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। सरयू सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आशीष चंद ने मात्र 41 गेंदों में 106 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। जवाब में गोल्डन ग्लैडिएटर्स की टीम 148 रन ही बना सकी। सरयू सुपरकिंग्स ने 46 रनों से फाइनल जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि शनिवार को हुए मैच में सरयू सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की थी। कमेंट्री संदीप सिंह करन, संदीप पांडे और आशीष यादव ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह बिसेन, महामंत्री केके सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष आशीष यादव, रवि कनोजिया, रिकी भट्ट, संदीप सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed