{"_id":"696a96d180be5e367408861b","slug":"schools-reopen-after-holidays-children-arrive-shivering-barabanki-news-c-315-1-brp1005-156456-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अवकाश के बाद खुले स्कूल, ठिठुरते पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अवकाश के बाद खुले स्कूल, ठिठुरते पहुंचे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शीतकालीन अवकाश के बाद परिषदीय व निजी स्कूल शुक्रवार को खुले। स्कूल खुलते ही मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटी मारता दिखा। सुबह की शुरूआत घने कोहरे व ठंडी हवा के साथ कड़ाके की ठंड के साथ हुई। ऐसे में बच्चों को ठिठुरते हुए बस्ते टांगकर स्कूल पहुंचना पड़ा।
शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला दिखा। शिक्षक और बच्चे स्वेटर, जैकेट, शॉल और मफलर में लिपटे नजर आए, तो कहीं कक्षाओं में बच्चों की संख्या आधी से भी कम रही। गलन भरी सर्दी के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान कई स्कूलों में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने के इंतजाम भी कराए गए। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।
मसौली के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय कपरियन पुरवा में सभी शिक्षक तो मौजूद मिले लेकिन 53 में से सिर्फ 16 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। ठंड से बचाव के लिए स्कूल परिसर में जलाए गए अलाव को बच्चे व शिक्षक तापते दिखाई दिए। वहीं, शहर में पटेल तिराहा के पास सुबह करीब नौ बजे दृश्यता इतनी कम थी कि 25 मीटर दूर दिखाई नहीं पड़ रहा था। ठंड में एंथोनी स्कूल के बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे। कई बच्चे साइकिल से स्कूल जाते दिखाई दिए।
बच्चों की उपस्थित रही कम
फोटो- 22
कोटवाधाम। मोहरिया प्राथमिक विद्यालय जाते बच्चे सड़क पर ठिठुरते हुए जाते दिखाई दिए। सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में सिर्फ 10 बच्चे स्कूल पहुंचे। ठंड ज्यादा होने से कई बच्चे घर लौट गए। स्कूल में अलाव जलाया गया और गुरुजी तापते नजर आए। दरियाबाद के अकबरपुर प्राथमिक विद्यालय में करीब 5-6 बच्चे ही पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय उटवा में एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा सिर्फ शिक्षकों ने स्कूल पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उधर, फतेहपुर के कंपोजिट विद्यालय में पंजीकृत 668 बच्चों में 312 उपस्थित रहे। पढ़ाई के साथ बच्चे अलाव तापते दिखे। हैदरगढ़़ के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भी 75 में 8 बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
बीईओ के निरीक्षण से रहा हड़कंप
शुक्रवार को खुलते ही सिरौलीगौसपुर की बीईओ फिजा मिर्जा ने उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर का निरीक्षण किया। यहां पर सभी शिक्षक मौजूद थे लेकिन बच्चों की उपस्थिति सामान्य रही। बीईओ के निरीक्षण की सूचना से अध्यापकों में हड़कंप मचा रहा। शिक्षक स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में दिखे।
Trending Videos