{"_id":"69d15c85f78efa120106ae77","slug":"strong-winds-caused-power-outages-darkness-spread-from-city-to-village-barabanki-news-c-315-1-brp1005-163306-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज हवाओं से गुल हुई बिजली, शहर से गांव तक अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज हवाओं से गुल हुई बिजली, शहर से गांव तक अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवाओं के साथ शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे शहर समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया। करीब 330 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों लोग घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए।
शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ला लखपेड़ाबाग, बाल बिहार, आनंद विहार, दयानंद नगर समेत सात मोहल्लों की तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण इलाकों की हालत और खराब रही। घुंघटेर क्षेत्र के बाबागंज, छिलागव, पिंडसाव, सहवजा, गड़िया, जमुनाआ, धौरहरा, हाजीपुर, लोनार, बढाईडीह, सलेमाबाद, टिकरा, पचास, रंगवा, झबर, रसूलपुर, महोलिया और करवा समेत लगभग 80 गांवों में बिजली आपूर्ति चार घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। करीब 50 हजार लोग अंधेरे में रहे। त्रिलोकपुर में भी करीब चार घंटे तक बिजली नहीं रही। कुर्सी क्षेत्र में शाम पांच बजे से ही 250 गांवों की बिजली बंद रही। रात आठ बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। जेई विवेक शुक्ला ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कई जगह लाइन फाल्ट हो गया है, बारिश रुकते ही मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X