{"_id":"6a54034263150f005c0b2dda","slug":"suv-rams-into-additional-chief-justices-car-barabanki-news-c-13-1-lko1029-1825672-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में एसयूवी ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में एसयूवी ने मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित लोहिया चौराहे पर सिग्नल पर रुकी बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने रोकना चाहा तो युवक ने उसके ऊपर एसयूवी चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला। अपर प्रधान न्यायाधीश के चालक ने एसयूवी चालक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभयनगर निवासी संतोष गुप्ता ने तहरीर में बताया कि वह बाराबंकी में अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार के चालक हैं। 10 जुलाई की शाम वह अपर प्रधान न्यायाधीश और उनके परिवार को कार से लेकर कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे। फन मॉल से आगे लोहिया चौराहे पर लाल सिग्नल होते ही उन्होंने कार रोक दी। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से आई एसयूवी ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।
हादसा देख मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने एसयूवी को रुकवाने का प्रयास किया तो आरोपी चालक ने सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और भाग गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।