फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SUV rams into Additional Chief Justice's car

Barabanki News: अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में एसयूवी ने मारी टक्कर

Mon, 13 Jul 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
SUV rams into Additional Chief Justice's car
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित लोहिया चौराहे पर सिग्नल पर रुकी बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने रोकना चाहा तो युवक ने उसके ऊपर एसयूवी चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला। अपर प्रधान न्यायाधीश के चालक ने एसयूवी चालक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभयनगर निवासी संतोष गुप्ता ने तहरीर में बताया कि वह बाराबंकी में अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार के चालक हैं। 10 जुलाई की शाम वह अपर प्रधान न्यायाधीश और उनके परिवार को कार से लेकर कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे। फन मॉल से आगे लोहिया चौराहे पर लाल सिग्नल होते ही उन्होंने कार रोक दी। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से आई एसयूवी ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

हादसा देख मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने एसयूवी को रुकवाने का प्रयास किया तो आरोपी चालक ने सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और भाग गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed