सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The double engine government is accelerating development.

Barabanki News: विकास को गति दे रही है डबल इंजन की सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The double engine government is accelerating development.
विज्ञापन
बाराबंकी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मेहनत एवं प्रयासों से आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। जिससे देश के साथ प्रदेश का संपूर्ण विकास के साथ-साथ विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास को गति दे रही है। यह बातें कोटवाधाम के सीतादेवी महाविद्यालय पारिजातधाम बरोलिया में भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के शुरुआती सत्र में बोलते हुए पूर्व एमएलसी एवं मंडल प्रभारी हर गोविंद सिंह ने कही।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत हरगोविंद सिंह एवं भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है वह भाजपा के समर्थित कार्यकर्ताओं की ही देन है उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से देश में प्रदेश में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। इस मौके पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अमित पांडे, नीरज वर्मा, बबलू सिंह, रविंद्र अवस्थी, दयाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed