सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The effort to connect 442 villages with bus service remains confined to files.

Barabanki News: 442 गांवों को बस सेवा से जोड़ने की कवायद फाइलों में सिमटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 21 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The effort to connect 442 villages with bus service remains confined to files.
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण अंचल में परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने सर्वे कर 63 ऐसे रूट चिह्नित किए, जहां पर परिवहन सुविधा नहीं है। इन रूटों से 442 गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिलता, लेकिन सर्वे के बाद रिपोर्ट आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे गावों को बस सेवा से जोड़ने की मंशा फाइलों में ही कैद होकर रह गई है।
Trending Videos

जिले में 67 रूटों पर 100 अनुबंधित, 15 परिवहन निगम और दो डबल डेकर बसों का संचालन हो रहा है। जिले में चार्जिंग स्टेशन न होने से डबल डेकर इलेक्टि्रक बस का संचालन लखनऊ अवध बस स्टेशन से हो रहा है। इसके बावजूद जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों का डग्गामार वाहन या अन्य साधनों के सहारे सफर करना पड़ता है। परिवहन सेवा को हर गांव से जोड़ने के लिए सर्वे किया गया था। यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम जमीला खातून का कहना है कि परिवहन सेवा से दूर रहे गांवों को बस सेवा से जोड़ने का कार्य सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत सर्वे के बाद चार रूटों पर बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट आरएम लखनऊ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed