सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The minister in charge visited the slum area and issued strict instructions

Barabanki News: प्रभारी मंत्री ने मलिन बस्ती का किया दौरा, दिए सख्त निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge visited the slum area and issued strict instructions
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सुरेश राही।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने बृहस्पतिवार शहर की मलिन बस्ती गांधी नगर का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जनता की पेंशन, स्वच्छता व्यवस्था, टूटी सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सीएचसी देवा और केजीबीबी देवा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने साफ-सफाई की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई और नगर निकाय अधिकारियों को तत्काल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों को प्राथमिकता में रखकर कार्य किया जाए, क्योंकि सबसे अधिक जरूरत इन्हीं क्षेत्रों को है। यहां प्रभारी मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई गलियों की सड़कें टूटी पड़ी हैं और रात में स्ट्रीट लाइटें न होने से असुविधा होती है। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने व स्ट्रीट लाइटें लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवा रोड ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन जल निकासी नाले का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता देखी और समय पर निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाले का निर्माण तेजी से व बिना किसी लापरवाही के पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed