सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The number of voters in Barabanki Sadar constituency has decreased by 90,000

Barabanki News: बाराबंकी सदर सीट से कम हो गए 90 हजार मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
The number of voters in Barabanki Sadar constituency has decreased by 90,000
विज्ञापन
बाराबंकी। चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बाराबंकी सदर सीट से करीब 90 हजार मतदाता सूची से बाहर हो गए। एक साथ इतने मतदाताओं के सूची से बाहर होने के बाद राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। इसे चुनावी समीकरणों में बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos

एसआईआर से पहले बाराबंकी विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 404,012 थी, लेकिन कच्ची मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद यह संख्या करीब 313286 रह गई है। इस तरह से 90,740 मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद कम हुए हैं। मतदाता सूची से एक साथ इतने मतदाताओं के नाम कम हो जाना राजनीतिक दलों के लिए चौंकाने वाला है। इस अभियान ने 2027 का चुनावी गणित लगाए बैठे राजनीतिज्ञों का समीकरण बिगाड़ दिया है। वह अब नए सिरे से अपना गुणा-भाग लगाने करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
एक नजर में
मतदाता पुनरीक्षण से पहले- 404012
मतदाता पुनरीक्षण के बाद- 313286
सूची से हटे मतदाताओं की संख्या- 90470
मृतकों की संख्या 11500
स्थानांतरित मतदाता- 32792
अनुपस्थित मतदाता- 40417
डुप्लीकेट मतदाता- 4286
पुनरीक्षण से पहले बूथ- 437
पुनरीक्षण के बाद बढ़े बूथ- 40
वर्तमान में बूथ- 477

2022 चुनाव का कड़ा मुकाबला, अब आगे की रणनीति
विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में बाराबंकी सीट से सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, जिसमे सपा के धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने जीत हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी रामकुमारी मौर्य को हार का सामना देखना पड़ा था। सुरेश को इस चुनाव में कुल 125,500 वोट मिले थे, जबकि रामकुमारी को 90,450 और बसपा उम्मीदवार विवेक वर्मा को 42,506 वोट मिले थे। इस बार के मतदाता पुनरीक्षण ने इस कड़े मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। सभी राजनीतिक दलों को अब जमीनी हकीकत को समझते हुए बूथवार नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed