{"_id":"6963cdb806665c515d0bc1f1","slug":"the-teams-from-bishanpur-and-khewli-reached-the-final-barabanki-news-c-315-1-brb1001-156110-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिशनपुर और खेवली की टीमें फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिशनपुर और खेवली की टीमें फाइनल में पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 11 Jan 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। स्थानीय ब्लॉक के सलारपुर में चल रही प्रीमियर क्रिकेट लीग में रविवार दो क्वार्टर फाइनल सहित तीन मैच खेले गए। सिंह इलेवन बिशनपुर और खेवली हरई की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सिंह इलेवन बिशनपुर और सागर बेकर्स देवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सागर बेकर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंह इलेवन बिशनपुर ने निर्धारित आठ ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से अनुपम ने 32 रनों की अहम पारी खेली। कप्तान शुभम बाबा ने दो चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। जवाब में सागर बेकर्स की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पांच रनों से मैच हार गई। सागर बेकर्स की ओर से फैज ने चार छक्के और एक चौका लगाते हुए 28 रन बनाए।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सेठ विशंभर दास और खेवली हरई टीम के बीच हुआ। सेठ विशंभर दास टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए खेवली हरई की टीम ने 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। खेवली हरई की ओर से आरिफ ने चार छक्के और दो चौकों की मदद से 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेठ विशंभर दास की टीम आठ ओवर में नौ विकेट पर 52 रन ही बना सकी और 63 रनों से मुकाबला हार गई।
दिन का तीसरा और टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच गोपालपुर और बालाजी इलेवन के बीच खेला गया। गोपालपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बालाजी इलेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का अब तक का सर्वोच्च स्कोर 140 रन बनाया। जवाब में गोपालपुर की टीम 105 रन ही बना सकी और 35 रनों से हार गई। गोपालपुर की ओर से ललित ने लगातार छह चौके लगाकर सलारपुर प्रीमियर लीग में नया रिकॉर्ड कायम किया।
Trending Videos