सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three Youths Die in Separate Accidents in Barabanki One in Critical Condition Admitted to Hospital

Barabanki News: अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 24 May 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Three Youths Die in Separate Accidents in Barabanki One in Critical Condition Admitted to Hospital
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।



पहला हादसा रविवार सुबह मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर हुआ। यहां बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई

पुलिस के अनुसार, फूलपुर गांव निवासी सगे भाई इकलासुद्दीन (35) और इस्लामुद्दीन (28) दो दिन पहले ही हैदराबाद से घर लौटे थे। सुबह दोनों फतेहपुर से बाइक से वापस गांव आ रहे थे। मोहम्मदपुर खाला चौराहे से पहले सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि इकलासुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इस्लामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर कटकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

दूसरा हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बावली चौराहे के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इचोलिया निवासी अभिषेक कुमार (28) और रिंकू कश्यप (27) के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे। वापस लौटते समय बावली चौराहे पर क्रॉसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed