{"_id":"6a116c464716e7533a002e01","slug":"video-brabka-ma-paravara-ka-dapara-na-kacal-pata-oura-tana-bcaca-ka-mata-lga-na-bya-kaya-tharatha-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में परिवार को डंपर ने कुचला, पिता और तीन बच्चों की मौत, लोगों ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में परिवार को डंपर ने कुचला, पिता और तीन बच्चों की मौत, लोगों ने बयां किया दर्द
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार भोर सड़क किनारे सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में पिता और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, झांसा गांव निवासी नीरज चौहान (36) किराए पर मैजिक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार रात भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण वह अपनी पत्नी आरती चौहान (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) और पुत्री अंशिका (10) के साथ घर के बाहर सड़क से लगभग 15 फीट दूर जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे।
भोर करीब तीन बजे भगौली की ओर से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने तरफ उतर गया और पूरे परिवार को रौंदते हुए आगे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ की भारी डालें टूटकर नीचे गिर गईं। आरती की चीख सुनकर आसपास के लोग और पास स्थित कोल्ड स्टोरेज व दुकानों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तब तक नीरज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल आरती और तीनों बच्चों को सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में अनुराग, अंशिका और आशू ने दम तोड़ दिया। आरती के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डंपर चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।