{"_id":"6a6e4d00f84ff81bce0d9cb7","slug":"trucks-and-buses-will-not-ply-on-the-barabanki-bahraich-highway-starting-today-barabanki-news-c-315-1-brp1006-175949-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज से नहीं चलेंगे ट्रक व बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज से नहीं चलेंगे ट्रक व बसें
Sun, 02 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में सावन मेले को लेकर रविवार व सोमवार को जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है। सावन मेला में आस-पास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से लखनऊ व बहराइच की ओर से कोई भी भारी वाहन व रोडवेज की बस तक बाराबंकी-बहराइच हाईवे से रविवार रात से सोमवार तक नहीं गुजरेंगे। वाहनों के डायवर्जन की नई व्यवस्था शनिवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
इन दो दिनों में बाराबंकी से रामनगर तक छोटे वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। कार, बाइक व अन्य छोटे वाहन रामनगर के चौकाघाट से मरकामऊ, बदोसराय, सफदरगंज होते हुए अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पहुंचेंगे और इसी रास्ते से जाएंगे। शहर के अंदर बड़े वाहन भी नहीं आ सकेंगे। माल लाने वाले ट्रक और अन्य वाहन भी रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक ही शहर में माल उतार अथवा चढ़ा सकेंगे। इसके लिए पहले से यातायात प्रभारी को सूचना देना अनिवार्य होगा। राहत की बात यह है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है।
निकलने से पहले जान ले डायवर्जन प्लान
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अगर लखनऊ, गोंडा, बहराइच की ओर यात्रा करने वालों के लिए सावन के हर शनिवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक नया डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए गंतव्य की तरफ निकलने से पहले यात्रियों को नया डायवर्जन प्लान जरूर जान लेना चाहिए ताकि कई किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने की परेशानी से बचा जा सके। सुविधा के लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं।
विज्ञापन
नए डायवर्जन प्लान के तहत बड़े वाहन व बसे रविवार व सोमवार को बहराइच, गोंडा, बलरामपुर आदि की ओर से आने वाले बड़े वाहन बहराइच जिले के टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट से होकर सीतापुर के रास्ते लखनऊ जाएंगे। इसी प्रकार गोंडा या बहराइच की ओर जाने वाले भारी वाहन व बसें लखनऊ से ही सीतापुर होते हुए चहलारी घाट बहराइच की ओर निकलेंगे। इसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, रूपईडीहा डिपो की 300 बसों का संचालन प्रतिदिन प्रभावित होंगा।
शहर में इन रास्तों से भारी वाहनों का प्रवेश बंद
हिंद हॉस्पिटल, असैनी मोड़, हैदरगढ़ ओवरब्रिज, पल्हरी ओवरब्रिज और चौपुला से भारी वाहन बाराबंकी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। देवा मार्ग पर एफसीआई गोदाम जाने वाले वाहन भी शहर होकर नहीं बल्कि देवा के मामा नहर पुल, माती चौकी और मटियारी होकर लखनऊ आवागमन करेंगे। इसी तरह मोहम्मदपुर खाला की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रामनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। फूलपुर चौराहा पर पुलिस का बैरियर रहेगा। रामनगर जाने वाली बाराबंकी डिपो की बसें भी अयोध्या हाईवे के चौपुला, सफदरगंज, बदोसराय, टिकैतनगर होकर चलेंगी। जबकि लखनऊ से बाराबंकी आने वाली बसें असैनी मोड़ से बस स्टेशन तक पहुंचेगी। भीड़ बढ़ने पर बसों को हैदरगढ़ बाईपास और सतरिख नाका से डायवर्ट किया जाएगा।