सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two and a half thousand applications under RTE, 934 rejected

Barabanki News: आरटीई के तहत ढाई हजार आवेदन, 934 निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand applications under RTE, 934 rejected
विज्ञापन
बाराबंकी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिलेे में निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पहले चरण में ढाई हजार से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन पत्रों की जांच मेें विभिन्न वार्ड, प्रपत्र में भिन्नता, आय प्रमाणपत्र आदि में कमी पाए जाने पर 934 आवेदन निरस्त हो गए। जिन बच्चों का आवेदन निरस्त हो गया है, वे अगले चरण में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए दूसरा चरण 21 फरवरी से शुरू होगा।
Trending Videos

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दुर्बल आय वर्ग के बच्चों को गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिले के 930 स्कूलों में 5913 सीटे हैं। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में होनी है जिसमें पहला चरण पूरा हो गया है। पहले चरण में 2634 आवेदन आए। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन पत्रों का सत्यापन कर लॉक कर दिया गया है। 18 फरवरी को ई-लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 20 फरवरी को चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटन की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
दूसरे चरण के लिए 21 से होंगे आवेदन
दूसरे चरण में आवेदन 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन का सत्यापन भी इसी अवधि में किया जाएगा। इस चरण की लॉटरी 9 मार्च 2026 को होगी और 11 मार्च 2026 को विद्यालय आवंटन सूची जारी की जाएगी। तीसरे और अंतिम चरण में आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे। इसके बाद 26 मार्च 2026 को लॉटरी निकाली जाएगी तथा 27 मार्च 2026 को विद्यालय आवंटन की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed