सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vinay Katiyar hints at contesting elections from Ayodhya again

Barabanki News: विनय कटियार ने दिए अयोध्या से फिर चुनाव लड़ने के संकेत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vinay Katiyar hints at contesting elections from Ayodhya again
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के फायरब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ना उनके लिए कोई नई बात नहीं है, वे वहां से पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।
Trending Videos

कटियार शुक्रवार को शहर के कंपनीबाग स्थित राम सजीवन वर्मा के आवास पर उनसे भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में न सिर्फ अयोध्या चुनाव के संकेत दिए, बल्कि कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी जमकर सियासी तीर चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने और वर्तमान विधायक वेद गुप्ता के भविष्य से जुड़े सवाल पर कटियार ने कहा, मैं किसी को हटाता नहीं हूं, लोग खुद हट जाते हैं। हालांकि, उन्होंने विधायक के काम को बेहतर बताते हुए संतुलन भी साधा। वर्ष 2027 के चुनाव पर उन्होंने कहा, मैं 27-28 याद नहीं रखता, वर्तमान में जीता हूं। मैंने कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। हालांकि, उन्होंने यह साझा करने से इनकार कर दिया कि कार्यकर्ताओं को क्या संदेश दिया गया है।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जल्दी ही कांग्रेस का स्तंभ बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने सलाह दी कि राहुल गांधी के पिता ने भी रामलला के दर्शन किए थे, राहुल को भी दर्शन करने चाहिए। बसपा प्रमुख द्वारा ब्राह्मणों को जोड़ने की कोशिशों पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह सब मायावती की माया है।
सपा पर बोलते हुए कटियार ने कहा, जब तक मुलायम सिंह यादव थे, तब तक सपा में कुछ दम था। अखिलेश भले ही मुख्यमंत्री रह चुके हों, लेकिन उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना चाहिए।
खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अखिलेश से कहा था कि वे अपने चाचा शिवपाल यादव को भी कुछ जिम्मेदारी दें। काशी में मंदिर तोड़े जाने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed