{"_id":"69d2c4f1ae0df0e95b049bc6","slug":"woman-and-three-others-killed-in-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163350-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में महिला व तीन अन्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में महिला व तीन अन्य की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
कोठी कस्बे में मृतक अमरेश के रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन
बाराबंकी। महज 24 घंटे के अंदर चार थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि महिला के पति व बेटा घायल हैं। इनमें एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीन शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
रामनगर के टिहुरकी मजरे गर्री गांव निवासी निशांत सिंह (33) रविवार सुबह पत्नी विनीता सिंह (32) व पुत्र अद्यांश (7) को लेकर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर चौकाघाट के पास बाराबंकी की ओर से जा रही सफेद रंग की एसयूवी की टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी रामनगर भेजा जहां से विनीता को रेफर कर दिया गया। केजीएमयू लखनऊ ले जाते समय विनीता की मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, शनिवार देर रात कोठी थाना क्षेत्र के असौरी गांव निवासी सूरज (20), कोठी कस्बा निवासी अमरेश (20) के साथ बाइक से निकले थे। इस दौरान बाराबंकी-नई सड़क मार्ग पर कोठी के पास ही सामने से आ रहे ई रिक्शा से बाइक की जोरदार टक्कर हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पास में ही सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
उधर, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह अल्लापुर रानीमऊ गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला। शरीर पर सफेद रंग की सैंडो बनियान और ग्रे रंग की जींस पहन रखी थी। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान से जुड़ी कोई चीज नहीं मिली। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में मौत हुई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
पहले बहन, अब भाई भी नहीं रहा
सिद्धौर। कोठी हादसे में जान गंवाने वाले युवक अमरेश व सूरज दाेस्त थे। दोनों मजदूरी करते थे। कोठी कस्बे में स्थित अमरेश के घर में चीख-पुकार मची है। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का करीब आठ महीने का एक मासूम बेटा है, जो अब पिता के साए से वंचित हो गया। सरिता बार-बार यही कह रही है कि अब उसका और उसके छोटे बच्चे का क्या होगा। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। इस हादसे ने पुराने जख्म भी हरे कर दिए हैं। करीब तीन महीने पहले इसी स्थान के पास अमरेश की बहन कोमल (15 वर्ष) की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
उधर असौरी गांव में सूरज के परिवार में कोहराम मचा है। सूरज तीन भाइयों में मझले थे। दो बहनें भी हैं। बाइक सूरज ही चला रहे थे। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया का कहना है कि ई रिक्शा कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X