सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth beaten to death with sticks

Barabanki News: युवक की डंडों से पीटकर हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज क्षेत्र के रामपुर कटरा गांव में आसिफ (22) की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार सुबह पड़ोसी गांव चौखंडी स्थित ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी के किनारे पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। डंडों से हमला कर हत्या हुई है। पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कटरा गांव के निवासी मो. वैस फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं। उनके तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। सबसे छोटा बेटा आसिफ हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था। इन दिनों वह अपने गांव आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम वह घर से निकला था और रात करीब 10 बजे तक मोहल्ले में देखा गया। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर चौखंडी गांव में ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी किनारे आसिफ का शव पड़ा मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी डंडों से पिटाई की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के अकील, उसके पुत्र तौफीक तथा फहीम, आलिम और सहीम पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है। गांव में चर्चा है कि आसिफ का संबंध आरोपियों के परिवार की एक युवती से था, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि यह भी चर्चा है कि आरोपियों का संबंध इस परिवार की एक लड़की से था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed