{"_id":"6ade6aa769f55cbbd8090415","slug":"youth-crossing-the-road-run-over-by-a-dumper-dies-barabanki-news-c-315-1-lu11010-182764-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क पार कर रहे युवक को डंपर से कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क पार कर रहे युवक को डंपर से कुचला, मौत
Mon, 26 Oct 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा-फतेहपुर मार्ग पर रविवार रात करीब 9:30 बजे बिशुनपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर फतेहपुर के हड़खड़ा मजरे हजरतपुर निवासी लवकुश (36) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
पुलिस के अनुसार लवकुश चिनहट स्थित एक हार्डवेयर फैक्टरी में काम करते थे। रविवार शाम ड्यूटी से घर लौटते समय वह पेट्रोल पंप के पास सब्जी खरीदने के लिए रुके थे। सब्जी लेकर सड़क पार करते समय फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कुचल हुए।
पुलिस ने शव को सड़क से उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस डंपर और चालक की तलाश में जुटी है। लवकुश के दो मासूम बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।