फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   605 students appeared for the Atul Maheshwari Scholarship Examination

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: बरेली में 605 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, आसान पेपर देख खिले चेहरे

Mon, 19 Oct 2026 10:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने रविवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी परिसर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की। इसमें बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के 605 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 1238 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 605 ने दो पालियों में परीक्षा दी। 

विज्ञापन
605 students appeared for the Atul Maheshwari Scholarship Examination
परीक्षा में उमड़े बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के मेधावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी परिसर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के 9वीं से 12वीं तक के पंजीकृत 1238 में से 605 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। दूसरे जिलों के विद्यार्थी निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। पूर्वाह्न 10:30 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 3:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पेपर आसान होने की वजह से परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे ज्यादातर विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। कुछ परीक्षार्थियों ने समय कम मिलने की बात कही।
विज्ञापन


परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास
बीसलपुर की छात्रा अन्वी गंगवार ने बताया कि पेपर अच्छा था। इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और आगे की तैयारी में मदद करती हैं। बदायूं की वैष्णवी ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन समय प्रबंधन ठीक रहा। सभी प्रश्नों को तय समय सीमा में ही हल कर लिया। परीक्षा अच्छी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली की छात्रा ज्योति ने कहा कि गणित और विज्ञान के कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन परीक्षा का समग्र अनुभव बेहद शानदार रहा। अच्छे परिणाम की पूरी उम्मीद है। बदायूं के छात्र लक्की ने बताया कि पैर में समस्या है। दूर से आने के कारण थकान जरूर थी, पर केंद्र पर व्यवस्था अच्छी थी। इससे परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed