{"_id":"6ad5bc65d02abfb5c101b2c4","slug":"violent-clash-between-two-groups-over-a-love-affair-one-man-killed-in-shahjahanpur-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, 12 लोग घायल
Mon, 19 Oct 2026 12:31 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:31 PM IST
सार
मीरानपुर कटरा के ताहब्बरगंज मोहल्ले में रविवार देर रात प्रेम-प्रसंग विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कस्बे के मोहल्ला ताहब्बरगंज में रविवार देर रात प्रेम-प्रसंग के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। इनमें 28 वर्षीय रमेश कश्यप की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, तीन अक्तूबर को रमेश कश्यप के भतीजे रंजीत के खिलाफ मोहल्ले की एक युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। वहीं, आरोपी रंजीत की तलाश की जा रही थी। इसी विवाद को लेकर रविवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ले में फैली दहशत
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मारपीट में रमेश समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश ने दम तोड़ दिया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मारपीट में रमेश समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन