{"_id":"69b87af980d5d43727011a44","slug":"a-woman-created-a-ruckus-when-her-sampling-was-not-completedshe-tore-up-the-pathology-entry-register-bareilly-news-c-4-bly1053-844986-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सैंपलिंग न होने पर महिला का हंगामा\nफाड़ दिया पैथोलॉजी का इंट्री रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सैंपलिंग न होने पर महिला का हंगामा फाड़ दिया पैथोलॉजी का इंट्री रजिस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सोमवार को बच्चे की जांच न होने से नाराज महिला ने जमकर हंगामा किया। इंट्री रजिस्टर फाड़ दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला और परिजन को समझाकर शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के बाहर महिला व अस्पताल के स्टाफ में तीखी नोकझोंक होती दिख रही है। पुलिसकर्मी इन्हें समझा रहा है। स्टाफ के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाने के बाद पैथोलॉजी पहुंची तो गेट बंद हो रहा था।
महिला का आरोप है कि बच्चे के खून का सैंपल लेने को कहा तो महिला स्टाफ ने मना कर दिया, जबकि समय 1:50 बजे था। अगले दिन आने के लिए कहा। समय से पहले गेट बंद करने पर आपत्ति जताई तो नोकझोंक होने लगी।
महिला स्टाफ का आरोप है कि हंगामा करने के साथ ही महिला ने इंट्री रजिस्टर के पन्ने फाड़ दिए। अस्पताल की पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने महिला को शांत कराने का प्रयास किया तो साथ में मौजूद व्यक्ति बहस करने लगा। फिर दोनों को चौकी ले आए। समझाकर शांत किया।
23 सौ मरीजों का हुआ इलाज, 42 के बने दिव्यांग प्रमाणपत्र
बरेली। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुली सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी। जिला अस्पताल में नया और पुराना पर्चा लेकर 23 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा स्किन, मेडिसिन, ऑर्थो संबंधी रहे। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों में नोकझोंक होती रही। दूसरी ओर सीएमओ कार्यालय के दिव्यांग शिविर में 63 दिव्यांग पहुंचे। सत्यापन के बाद 42 के प्रमाणपत्र बने। ब्यूरो
Trending Videos