सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wheat to be Sold Directly from the Fields of farmers

खेत से बिकेगा गेहूं: गांव तक पहुंचेगी खरीद टीम, बरेली मंडल में बनाए गए 452 स्थायी और 44 मोबाइल क्रय केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली मंडल में गेहूं खरीद की तैयारी तेज हो गई है। इस बार मंडल में 452 स्थायी व 44 मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मोबाइल क्रय केंद्र के जरिए टीम सीधे गांव तक पहुंचेगी और गेहूं खरीद करेगी। 

Wheat to be Sold Directly from the Fields of farmers
गेहूं की खरीद। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

किसानों को उनकी मेहनत का तत्काल लाभ दिलाने के लिए योगी सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए बरेली मंडल में 452 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। सरकार ने इस बार खरीद प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए 44 मोबाइल क्रय केंद्रों की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत किसान अपने खेत-खलिहान से ही गेहूं बेच सकेंगे। 

Trending Videos


क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था से किसानों को मंडियों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व तेज होगी। इस बार बरेली मंडल में मोबाइल क्रय केंद्रों के जरिए खरीद टीम सीधे गांवों और खेतों तक पहुंचेगी। किसानों के गेहूं की मौके पर ही तौल कर खरीद करेगी। इससे खासकर छोटे और दूरदराज के किसानों को फायदा मिलेगा, जिन्हें अब मंडियों या खरीद केंद्रों तक ट्रॉली लेकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे खरीद प्रक्रिया तेज होगी और किसानों को समय पर भुगतान मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों में गेहूं क्रय केंद्रों का ब्योरा 
बरेली जिले में 107 स्थायी और 13 मोबाइल मिलाकर कुल 120 क्रय केंद्र संचालित होंगे, जबकि लक्ष्य 101 केंद्रों का था। बदायूं जिले में 89 स्थायी और 16 मोबाइल मिलाकर कुल 105 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य के बराबर हैं। पीलीभीत जिले में 110 स्थायी और 3 मोबाइल मिलाकर कुल 113 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जो लक्ष्य 108 से अधिक हैं। वहीं शाहजहांपुर जिले में 146 स्थायी और 12 मोबाइल मिलाकर कुल 158 क्रय केंद्र संचालित होंगे, जो लक्ष्य 154 से चार अधिक हैं। इस प्रकार पूरे बरेली मंडल में कुल 452 स्थायी और 44 मोबाइल यानी 496 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे, जो निर्धारित लक्ष्य 468 से 28 अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed