सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav targeted CM Yogi Adityanath and BJP in Bareilly

बरेली में अखिलेश यादव बोले: जब कुर्सी हिलती है तो योगी जी कम्युनल हो जाते हैं; कहा- भाजपा वाले भूमाफिया हैं

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 02:44 PM IST
सार

Bareilly News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले भूमाफिया हैं, ये जमीन और सोना ले रहे हैं। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जब योगी जी की कुर्सी हिल जाती है तो वह कम्युनल हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted CM Yogi Adityanath and BJP in Bareilly
अखिलेश यादव ने शादी समारोह में की शिरकत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्तपिवार को बरेली पहुंचे। एयरपोर्ट पर सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नैनीताल हाईवे स्थित होटल में बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की। सपा मुखिया ने होटल में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने कहा कि शादी के बहाने बहुत सारे लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। समाजवादी लोग ऐसे समारोह में जाते हैं।  

Trending Videos


स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी जी की जब कुर्सी हिल जाती है तो वह कम्युनल हो जाते हैं। पटना में एयरपोर्ट पर जाते समय उन्होंने मुझसे कहा था कि वह बहुत जल्दी सीएम बनने जा रहे हैं। जब उन्हें लगता है, उनकी कुर्सी हटा दी जाएगी तो उनकी भाषा बदल जाती है। उन्हें इतिहास से कोई लेना देना नहीं है, बस उन्हें डिवीजन करना है। जबकि सपा विजन के साथ जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ब्लास्ट पर ये कहा
दिल्ली ब्लास्ट पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो हमारा आजादी का प्रतीक है, वहां पर ब्लास्ट हो जाता है। वहां कितने प्रधानमंत्री ने झंडा फहराया है। वहां ऐसी घटना होगी। शहर में 26 सितंबर हुए बवाल पर कहा कि बरेली में जो कुछ हुआ, वो प्रशासन की नाकामी है। बरेली के डीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के जिलाधिकारी कटहरी में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे थे। जब अधिकारी भाजपा के बन जाएं। आयोग भाजपा का हो जाए तो सोचो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा।

Akhilesh Yadav targeted CM Yogi Adityanath and BJP in Bareilly
सपा मुखिया अखिलेश यादव, साथ में पार्टी के नेता - फोटो : संवाद

भाजपा वालों को बताया भूमाफिया 
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान से ऊपर हैं। इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है, उसका नाम बदल दिया। कभी मुख्यमंत्री ने एक बिजली का कारखाना लगाया है, किया क्या बिजली महंगी कर दी। गरीब शादी ब्याह कैसे करे। गरीब सोना नहीं खरीद सकता। भाजपा वाले भूमाफिया हैं। सोना और जमीन ले रहे हैं। 

बुलडोजर संस्कृति गलत- अखिलेश 
शाहजहांपुर जिले में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अखिलेश बोले कि बुलडोजर संस्कृति को कोई स्वीकार नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि बुलडोजर संस्कृति नहीं है। इससे समाधान नहीं हो सकता है। बिहार चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम एग्जिट पोल पर कैसे यकीन करे। बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

'लोकसभा चुनाव में अफसरों ने की बेईमानी'
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कई अधिकारी अगर बेईमानी नहीं करते तो परिणाम दूसरा होता। भाजपा की दिल्ली में सरकार नहीं होती। जो जिम्मेदार लोग हैं, वहीं अन्याय करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लोग सीसीटीवी बनकर निगरानी करेंगे। पीडीए प्रहरी बनकर नजर रखेंगे।

सपा कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर निकाला 
शादी समारोह में आए अखिलेश यादव से मिलने के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी होटल में पहुंच गए, लेकिन प्रमुख पदाधिकारी ही पार्टी के मुखिया से मिल सके। कई सपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों ने होटल से बाहर निकाल दिया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सीबीगंज के मथुरापुर स्थित शहजिल इस्लाम के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। फार्म हाउस पर 10 मिनट रुकने के बाद अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से बिना मिले ही चले गए। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed