{"_id":"6a3a498e4ad26af2ff07b169","slug":"akshay-kumar-and-disha-patani-arrived-at-bareilly-airport-in-a-private-jet-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्राइवेट जेट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार और दिशा पाटनी, झलक पाने के लिए बाहर जुटे फैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्राइवेट जेट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार और दिशा पाटनी, झलक पाने के लिए बाहर जुटे फैंस
Tue, 23 Jun 2026 02:23 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और उनके पिता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद स्थित निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाने के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह, दिशा पाटनी, राजपाल यादव सोमवार को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां दो मिनट ठहरने के बाद बॉलीवुड स्टार मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
निजी विश्वविद्यालय में सितारों के शामिल होने की सूचना सार्वजनिक हो गई थी। चहेते सितारों को देखने के लिए बरेली एयरपोर्ट पर लोग जुटने लगे थे। दोपहर सवा 12 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी 'वेलकम टू द जंगल' की टीम को उनके पिता जगदीश पाटनी से मुलाकात कराने के लिए एयरपोर्ट से बाहर ले आईं।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। बताते हैं कि सभी फिल्मी सितारे प्राइवेट जेट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां चॉपर से निजी विश्वविद्यालय गए और वहां से लौटकर फिर प्राइवेट जेट से मुंबई चले गए।
विज्ञापन