फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth accused of misdeeds a minor girl arrested in an encounter in Bareilly

Bareilly News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Thu, 13 Aug 2026 10:26 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 13 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ग्रेम डैम के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन
Youth accused of misdeeds a minor girl arrested in an encounter in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली जिले में नवाबगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी विमलेश कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। यह मुठभेड़ बुधवार रात ग्रेम डैम के पास हुई।

विज्ञापन




विमलेश कुमार (27 वर्ष) पर 10 अगस्त को नवाबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप हैं। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि विमलेश ग्रेम डैम के पास मौजूद है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेरने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे विमलेश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस बरामद 
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। इसके साथ ही दो कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने उसके पास से 450 रुपये भी बरामद किए हैं। विमलेश कुमार ग्राम पंडरी, थाना नवाबगंज का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed