फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Jyoti Company case Fraud accused Suryakant and Shashikant arrested in Budaun

अमर ज्योति कंपनी प्रकरण: ठगी के आरोपी सूर्यकांत और शशिकांत गिरफ्तार, बदायूं-बरेली में दर्ज हैं कई मामले

Tue, 08 Sep 2026 02:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं/बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं/बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो भाई सूर्यकांत मौर्य और शशिकांत मौर्य गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। दोनों बरेली के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Amar Jyoti Company case Fraud accused Suryakant and Shashikant arrested in Budaun
शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी का दफ्तर खोलकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी दो सगे भाई सूर्यकांत मौर्य और शशिकांत मौर्य को एसटीएफ नोएडा यूनिट और बदायूं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर डीआईजी बरेली की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शशिकांत और सूर्यकांत मौर्य पुत्र नारायण बरेली के कटरा चांद खां के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बदायूं कोतवाली में धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सात सितंबर को एसटीएफ नोएडा यूनिट और कोतवाली बदायूं की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में भी दर्ज हैं मामले 
आरोप है कि दोनों भाइयों ने बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड का कार्यालय खोलकर निवेशकों को रकम जमा करने के लिए आकर्षित किया और बाद में करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले की जांच के दौरान बरेली में भी इनके खिलाफ ठगी की रिपोर्ट सामने आई है। बारादरी थाने में नगर निगम की महिला कर्मचारी ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पर अब तक कई मामले दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed