फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army Chief Dheeraj Seth visited the UB Area Headquarters in Bareilly

UP: बरेली में सेना प्रमुख धीरज सेठ ने किया यूबी एरिया मुख्यालय का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

Wed, 05 Aug 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 05:57 PM IST
सार

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को उत्तर भारत एरिया मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। जनरल सेठ को वर्तमान परिचालन स्थिति और क्षमता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Army Chief Dheeraj Seth visited the UB Area Headquarters in Bareilly
सैन्य अफसरों के साथ सेना प्रमुख - फोटो : सेना

विस्तार

बरेली में भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को उत्तर भारत एरिया के मुख्यालय का दौरा कर सेना की परिचालन तैयारियों और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप क्षमता बढ़ाने की पहलों की समीक्षा की। दौरे के दौरान सेना प्रमुख को गठन की वर्तमान परिचालन स्थिति, प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण, स्वदेशी नवाचारों और युद्धक क्षमता को और मजबूत बनाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन


जनरल धीरज सेठ ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि युद्धक तैयारियां, नई तकनीकों को तेजी से अपनाना और आत्मनिर्भरता भविष्य की भारतीय सेना की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को ऐसा भविष्य के लिए तैयार बल बनाया जा रहा है, जो किसी भी प्रकार के सैन्य अभियान और सुरक्षा चुनौती का प्रभावी तथा निर्णायक ढंग से सामना करने में सक्षम हो।

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे जवान 
थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ मंगलवार रात बरेली कैंट स्थित सेना मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कैंट के कई प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी की गई। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख का यह औचक कार्यक्रम था। इस अवधि में कैंट के सेना से संबंधित रास्तों पर सुरक्षा बंदोबस्त काफी पुख्ता कर दिए गए। इसमें पुलिस की भी सहभागिता रही। थानों की पुलिस से लेकर यातायात पुलिस ने भी कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की। सैन्य क्षेत्र में दौरे की सूचना को लेकर दोपहर बाद से ही अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे और इंटेलिजेंस भी सक्रिय रहा। 

बताते हैं कि यहां रेंजिमेंट का भ्रमण, सैन्य अफसरों के साथ मीटिंग और विशिष्ट कार्य कर रहे पूर्व सैनिकों से संवाद का कार्यक्रम था। हालांकि, उनके पहुंचने में देरी होने की वजह से दोपहर के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट को लेकर सेना ने सहयोग मांगा था। सेना की ओर से बताए गए रूटों पर यातायात पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed