सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly division's team entered the quarter finals

Bareilly News: बरेली मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Bareilly division's team entered the quarter finals
विज्ञापन
बरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रयागराज में 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। टीम ने मुरादाबाद मंडल को 4-0 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
Trending Videos

मैच में बरेली के खिलाड़ियों की ओर से दो गोल हाफ टाइम से पहले व दो गोल हाफ टाइम के बाद किए। बरेली मंडल से आदिल ने दो गोल, आनंद व अभिषेक ने एक-एक गोल किया। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में बरेली मंडल की टीम ने आगरा मंडल को 2-0 से, अलीगढ़ मंडल को 4-0 से, मिर्जापुर को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम कोच व मैनेजर की भूमिका निभा रहे आशू भारती ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान बरेली टीम का खेल संतुलित और आक्रामक रहा है। खिलाड़ियों के बीच तालमेल और फिटनेस ने टीम को लगातार बढ़त दिलाई। कहा कि अब बरेली मंडल की टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed