{"_id":"6a31aa48ebe54d741e0a58cb","slug":"body-of-married-woman-visiting-her-parental-home-found-hanging-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5557-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मायके आई विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मायके आई विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। गांव असदनगर में मायके आई विवाहिता भूरी (30) का शव कमरे में सोमवार रात फंदे से लटका मिला। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
असदनगर निवासी सोमपाल मौर्य की बेटी भूरी (30) मायके में पति के साथ सोमवार को आई थी। उसकी ससुराल आंवला क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में है। परिजनों ने बताया कि भूरी को दो दिन बाद पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल होना था। शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाम को परिजन संगीत कार्यक्रम में गए हुए थे। घर में केवल उसकी दृष्टिबाधित मां और पति ओमकार मौजूद था। ग्रामीणों ने बताया कि भूरी की शादी करीब छह साल पहले हुई थी।
रात 10:30 बजे के बाद भूरी की छोटी बहन गोमती घर पहुंची तो उसने कमरे में टिन की छत के नीचे लगी बल्ली पर दुपट्टे के सहारे भूरी का शव लटका देखा। घबराकर गोमती चीख पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर पीछे आए परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव उतारकर चारपाई पर रखा। परिजनों की सूचना पर मीरगंज पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
पति ने नहीं उतारा शव
भूरी के पिता ने बताया कि बहन के शव को देखकर गोमती चीख उठी लेकिन भूरी का पति घर पर ही था। उसको देखकर कोई फर्क नहीं लगा। जब परिजन वहां पहुंचे तब भूरे के शव को उतारा गया। पति ने शव नहीं उतारा था। वह छत पर गया और अपने परिजनों को कॉल करके सूचना देने लगा। भूरी और उसके पति के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। दहेज की मांग की जाती थी। बुधवार सुबह दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि भूरी का शव लटका मिलने के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम हो गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।