सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cattle Smuggler Injured in Police Encounter in Bareilly

बरेली में मुठभेड़ का वीडियो: पहले चलीं गोलियां, फिर पुलिस ने लगाई दौड़, घायल आरोपी को ऐसे दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 25 May 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के क्योलड़िया इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पुश तस्कर इकराम उर्फ हड्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। 

Cattle Smuggler Injured in Police Encounter in Bareilly
पुलिस ने आरोपी को दबोचा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जिले में क्योलड़िया थाना पुलिस ने संरक्षित पशुओं के कटान की फिराक में घूम रहे एक शातिर तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। 

Trending Videos




सीओ क्राइम गौरव सिंह ने बताया कि रविवार रात क्योलड़िया पुलिस टीम इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हाफिजगंज और क्योलड़िया सीमा पर कैलाश नदी पुल के पास कुछ तस्कर संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में हैं। एक तस्कर मौका देखने के लिए पहले ही आ चुका था, जबकि उसके अन्य साथी आने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर क्योलड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में घेराबंदी कर ली। तस्कर इकराम उर्फ हड्डी ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

हजियापुर निवासी आरोपी पर दो जिलों में मुकदमे 
गिरफ्तार तस्कर इकराम उर्फ हड्डी बरेली के मोहल्ला हजियापुर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक मोबाइल फोन और 570 रुपये मिले हैं। इकराम उर्फ हड्डी एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बरेली और शाहजहांपुर जिलों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed