सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya suspends two Sub-Inspectors one sent to Police Lines for making a reel

Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने दो दरोगाओं को किया निलंबित, रील बनाने पर एक लाइन हाजिर

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 25 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन दरोगाओं पर बड़ी कार्रवाई है। एसएसपी ने दो दरोगाओं को निलंबित किया है। जबकि रील बनाने वाले दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। 

SSP Anurag Arya suspends two Sub-Inspectors one sent to Police Lines for making a reel
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सोशल मीडिया पॉलिसी की अवहेलना कर रील बनाना फरीदपुर के दरोगा शुभम सोम को भारी पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे लाइनहाजिर कर दिया है। दो अन्य दरोगाओं पर अलग-अलग वजहों से कार्रवाई की गई है। इनमें से एक को गंभीर अपराध में बिना कार्रवाई छोड़ने व दूसरे को महिला संबंधी मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।

Trending Videos


एसएसपी के पीआरओ हरपाल सिंह ने बताया कि फरीदपुर थाने के दरोगा शुभम सोम ने एसआई शुभ ठाकुर नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है। रविवार को इसी आईडी से सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। जांच में आईडी की पुष्टि होने पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले में प्रारंभिक जांच जारी है और आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर आरोपों पर प्रेमनगर के दरोगा निलंबित 
दूसरा मामला प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम चौधरी का है। दरोगा पर 22 मई को एक आवेदक को अवैध हिरासत में लेकर पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने 50,000 रुपये लेकर आवेदक से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ा। इन गंभीर आरोपों के बाद शुभम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है।

विज्ञापन

महिला संबंधी मामले में लापरवाही कर फंसे
तीसरा मामला दरोगा चंद्रपाल सिंह से संबंधित है। उन पर महिला संबंधी शिकायत में लापरवाही बरतने का आरोप है। 21 मई को एक महिला ने शादी समारोह में मोबाइल तोड़ने, छेड़खानी और पीछा करने की शिकायत हाफिजगंझ थाने की रिठौरा चौकी पर की थी। यहां तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस गंभीर लापरवाही के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने दिया संदेश
एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्यों में लापरवाही और संवेदनशील मामलों में उदासीनता पर बड़ी कार्रवाई होगी। किसी तरह की अनियमितता को किसी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed