सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol-Diesel Prices hike Petrol now at Rs 102 per liter in Bareilly Diesel also gets costlier

Petrol Diesel Price: बरेली में पेट्रोल अब 102 रुपये प्रति लीटर, डीजल भी महंगा; 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 25 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

डीजल और पेट्रोल फिर महंगा हो गया है। दस दिनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बरेली में पेट्रोल अब 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 95.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है।  

Petrol-Diesel Prices hike Petrol now at Rs 102 per liter in Bareilly Diesel also gets costlier
पेट्रोल पंप पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईंधन में लगी महंगाई की आग थम नहीं रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी की गई है। दस दिनों में चौथी बार कीमत बढ़ी है। ताजा बढ़ोतरी के बाद बरेली में पेट्रोल 2 .61 रुपये बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल पर 2.72 रुपये बढ़े हैं। डीजल की नई कीमत 95.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बीते दस दिनों में पेट्रोल पर 7.20 रुपये और डीजल पर 7.55 रुपये बढ़े हैं।

Trending Videos

जनता की जेब पर असर 
ईंधन पर बढ़ी कीमतों का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है। माल भाड़ा बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं। इससे घर के बजट पर भी असर पड़ना तय है। शहर में स्कूल वैन चालक भी किराया बढ़ाने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर, किसानों के मुताबिक धान की नर्सरी और रोपाई का समय शुरू होने वाला है। गांवों में बिजली आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में डीजल महंगा होने से खेती और महंगी हो जाएगी। ट्यूबवेल संचालन और कषि यंत्रों का किराया भी बढ़ेगा। खानपान की चीजें और सब्जियां भी महंगी हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ी ईंधन की कीमत 
तिथि डीजल की कीमत पेट्रोल की कीमत 
16 मई  90.93 97.66
20 मई 91.84 98.53
23 मई 92.75 99.39
25 मई 95.47 102.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed