सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cervical Cancer Vaccination Campaign Launched in Bareilly

जागरूकता: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान शुरू, बरेली पहले दिन ही प्रदेश में अव्वल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान मंगलवार को शुरू हो गया। महिला चिकित्सालय के मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर पर पहले दिन 62 किशोरियों को टीका लगाया गया। जो प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण है।

Cervical Cancer Vaccination Campaign Launched in Bareilly
सीबीगंज निवासी इशिता ने लगवाया पहला टीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सर्वाइकल कैंसर, जानलेवा बीमारी है। इलाज पर लाखों रुपये खर्च होने पर भी बचाव की गुंजाइश बेहद कम है। अगर इस रोग के प्रति निशुल्क 'सुरक्षा कवच' मिल रहा है, तो इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जैसी ही टीकाकरण का पता चला, मैंने टीका लगवाया। ये विचार मंगलवार को बरेली में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण मुहिम की शुरुआत पर पहला टीका लगवाने वाली सीबी गंज लेबर कॉलोनी निवासी इशिता ने साझा किए।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि टीकाकरण शुरुआत की जानकारी मिली तो टीका लगवाने को उत्सुक थीं। यूपीएचसी सीबीगंज चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गुप्ता और एएनएम सरस्वती के साथ महिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। इशिता को टीका लगने के बाद क्रमवार दोपहर दो बजे तक 62 किशोरियां, जिन्होंने 14वां जन्मदिन मनाया है लेकिन 15 वर्ष की नहीं हुई, उन्हें टीका लगा। जो प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक महिला अस्पताल के मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण की शुरुआत सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने किया। सभी किशोरियों को प्रमाण पत्र मिला।

एईएफआई शून्य, रोग के प्रति सुरक्षा की दिखी चमक
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनवेशन यानी सर्वाइकल कैंसर एचपीपी टीकाकरण के दौरान एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) केस की आशंका के चलते डॉक्टरों भी मौजूद रहे। लेकिन किसी भी किशोरी में लक्षण नहीं उभरे। डॉ. प्रशांत के मुताबिक टीका लगने के बाद कुछ घंटे बाद हल्का बुखार, सिरदर्द, मतली आए तो पैरासिटामॉल की एक टैबलेट खा लें। पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस पीएं, इंजेक्शन की जगह पर दर्द, सूजन, लालिमा होने पर बर्फ से सिकाई के लिए कहा गया है।

बुधवार से कोल्ड चेन वाले 27 केंद्रों पर लगेगा टीका
मंगलवार को टीकाकारण की शुरुआत महिला अस्पताल में की गई। स्थिति सामान्य मिलने के बाद अब बुधवार से महिला चिकित्सालय समेत 27 कोल्ड चेन प्वॉइंट पर टीकाकरण होगा। इसमें दो निजी मेडिकल कॉलेज, आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर टीका लगेगा। तीन माह तक सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण होगा। फिर जुलाई से नियमित टीकाकरण की तर्ज पर बुधवार और शनिवार को होगा।

टीका जरूर लगवाएं 
रिया कुमारी ने बताया कि सुई का दर्द मामूली है, पर कैंसर की तकलीफ वर्षों तक रहती है। इसलिए टीका लगवाने में कोई हिचक नहीं थी। पूनम ने कहा कि सवाईकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण की जानकारी मिली तो परिवार के साथ केंद्र पहुंचे। टीका लगा। 

उन्नति पाठक ने कहा कि बचपन में टीके लगे जिसकी तकलीफ याद नहीं। पर रोगों से सुरक्षित होने का अहसास है। टीका जरूर लगवाएं। अनुष्का सक्सेना ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगवाने में हिचक, संकोच, घबराहट न रखें। मैंने वैक्सीन लगवा ली और सुरक्षित हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed