सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi to visit Bareilly soon will gift several projects including the Ramayan Vatika

UP News: सीएम योगी जल्द करेंगे बरेली का दौरा, रामायण वाटिका समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह बरेली आ सकते हैं। वह करीब 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और समीक्षा बैठक भी करेंगे। 

CM Yogi to visit Bareilly soon will gift several projects including the Ramayan Vatika
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह बरेली आ सकते हैं। जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वह पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। शासन की ओर से पत्र जारी करके प्रस्तावित दौरे के बारे में जानकारी देते हुए तैयारियों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।



बरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बीडीए की 3935.75 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें पीलीभीत बाइपास पर प्रस्तावित आवासीय टाउनशिप, औद्योगिक टाउनशिप, रामगंगानगर के सेक्टर आठ में मनोरंजन उद्यान, स्पेस म्यूजियम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण वाटिका का करेंगे लोकार्पण 
इसके अलावा बीडीए की ही 158.81 करोड़ की पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें रामायण वाटिका, ग्रेटर बरेली आवासीय योजना सेक्टर पांच व छह में कराए गए विकास कार्य व ग्राम पुरनापुर टांडा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए 1500 भवन भी शामिल हैं।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तैयारियों को परखा 
सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बैठक करके तैयारियों को परखा। लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, जल निगम शहरी व ग्रामीण, नगर निगम, बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़े कार्यों की सूची तैयार करने की हिदायत दी। ब्यूरो 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। अभी तिथि की जानकारी नहीं मिली है। सभी अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed