सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angry over lack of action on complaint youth climbed on water tank in Budaun

Budaun News: शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज युवक टंकी पर चढ़ा, फिर उठाया ऐसा कदम, मच गई खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में बुधवार को सहसवान तहसील परिसर में जितेंद्र उर्फ बंडा नामक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने ग्राम प्रधान पर अवैध कब्जे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय मांगा। 

Angry over lack of action on complaint youth climbed on water tank in Budaun
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी जितेंद्र उर्फ बंडा बुधवार को सहसवान तहसील परिसर में बने ओवरहेड पानी के टैंक पर चढ़ गया। युवक के टैंक पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। 



जितेंद्र का आरोप है कि गांव के प्रधान गंगाधर ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। उसने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद संबंधित व्यक्ति उससे रंजिश मानने लगा और उसके करीब 50 वर्ष पुराने मकान को ग्राम सभा की भूमि पर निर्मित बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न होने से आहत है युवक 
उसका यह भी आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन और पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसी से क्षुब्ध होकर वह तहसील परिसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और न्याय की मांग करने लगा। करीब दो घंटे तक युवक टैंक पर रहा। कई बार उसने ऊपर से कूदने की धमकी दी। रेलिंग पकड़कर लटकने का प्रयास किया। 

अधिकारियों ने युवक से वार्ता कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर तैनात रखा गया। टंकी पर चढ़ा युवक दोपहर दो बजे तक नीचे नहीं उतरा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed