सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died after being electrocuted by barbed wire in a field.

Budaun News: खेत में लगे कंटीले तारों में उतरा करंट, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted by barbed wire in a field.
राजीव फाइल फोटो
विज्ञापन
उघैती। बदायूं के थाना क्षेत्र उघैती में एक युवक की खेत की रोपाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। युवक रविवार रात को खेत की रोपाई करने घर से गया था। सोमवार सुबह तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों को उसका शव खेत में ही मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराया।


थाना क्षेत्र के गांव दम्मीनगर के रहने वाले 28 वर्षीय राजीव पुत्र रामदत्त अपने खेत पर मक्का की रोपाई के काम से गए थे। रात भर घर नहीं लौटकर आए। सोमवार सुबह भ जब वह घर नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में खेतों पर पहुंचे। इस दौरान राजीव का शव खेत की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों के पास पड़ा मिला। कंटीले तारों में विद्युत करंट आने के कारण राजीव उसकी चपेट में आ गए थे। युवक की करंट से मौत की सूचना पर पूरा गांव खेत पर जमा हो गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजीव के एक छोटा बेटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed