सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prices of tiles and sanitary items have risen due to the rise in prices of petrol and diesel, making house construction more expensive.

Budaun News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से टाइल्स-सैनिटरी के दाम बढ़े, मकान बनाना हुआ महंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Prices of tiles and sanitary items have risen due to the rise in prices of petrol and diesel, making house construction more expensive.
लालपुल स्थित दुकान पर रखी टाइल्स। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब भवन निर्माण सामग्री पर भी दिखने लगा है। टाइल्स, सैनिटरी वेयर और अन्य उत्पादों के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे मकान निर्माण और मरम्मत कराने वाले लोगों का बजट बिगड़ रहा है। स्था


गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद टाइल्स, सैनिटरी पर दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। बढ़ी हुई कीमतों का बोझ ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। इसका सीधा असर उत्पादों की कीमतों पर पड़ा है। गैस पर दाम बढ़ने के बाद फर्श पर लगाने वाली टाइल्स की पेटी 520 रुपये की जगह पर 650 में मिल रही है। इसी प्रकार से नल, पाइप, वॉश बेसिन, कमोड जैसी चीजों के रेट भी बढ़ गए हैं। ग्राहक सुनील वर्मा ने बताया कि दो माह पहले जो टाइल्स 35 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, अब 42 रुपये की मिल रही है। बाथरूम फिटिंग का सामान भी 2000 से 3000 रुपये तक महंगा हो गया है। मकान का बजट 1.5 लाख तक बढ़ गया। दुकानदार दिनेश ने बताया कि गैस महंगी होने पर कंपनियों की ओर से दाम पहले ही बढ़ाए जा रहे थे। अब पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने के बाद पहले जो माल 3 रुपये किलो के हिसाब से मोरबी गुजरात से आता था, वह अब चार से साढ़े चार रुपये में बदायूं आ रहा है। व्यापारी के अनुसार, टाइल्स बनाने की सारी फैक्ट्रियां मोरबी गुजरात में स्थित हैं। टाइल्स बनाने के लिए कच्चा माल राजस्थान से जाता है। इस कारण परिवहन भाड़ा बढ़ने के बाद कंपनी की ओर से रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed