सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A prisoner from Central Jail and young woman found infected by dengue in bareilly

बरेली में डेंगू की दस्तक: सेंट्रल जेल के कैदी और रामनगर की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
A prisoner from Central Jail and young woman found infected by dengue in bareilly
मलेरिया विभाग की ओर से गांवों में कराई जा रही फॉगिंग - फोटो : विभाग
विज्ञापन
बरेली में डायरिया, डिहाइड्रेशन, मलेरिया के साथ अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। अब तक दो लोगों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के तहत संवेदनशील इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई भी जारी है।
Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से अब तक मलेरिया के नौ मरीज मिले हैं। वहीं, सेंट्रल जेल में बंद एक 58 वर्षीय कैदी डेंगू की चपेट में मिला है। काफी समय से वह बुखार से पीड़ित था। दवा के सेवन से भी जब राहत नहीं मिली तो जांच के लिए जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल लाया था। रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराई थी। ये भी पॉजिटिव मिली। इलाज के बाद कैदी की सेहत सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की कराई जा रही जांच 
दूसरा मामला रामनगर के कल्याणपुर निवासी 21 वर्षीय युवती से जुड़ा है। वह भी बुखार से पीड़ित थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, जिन इलाकों में मलेरिया या डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां सघन निरोधात्मक कार्रवाई हो रही है। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की रैपिड जांच की जा रही है।

मझगवां, भमोरा, मीरगंज सर्वाधिक संवेदनशील
बीते वर्ष मझगवां ब्लॉक में मलेरिया के 592, भमोरा में 122, रामनगर में 158, मीरगंज में 500, शेरगढ़ में 73, फतेहगंज पश्चिमी में 148 मरीज मिले थे। इस लिहाज से ये इलाके बेहद संवेदनशील हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या बरेली शहर में 24 और देहात के नगरीय क्षेत्र में 23 थी। दावा है कि मलेरिया और डेंगू से बीते तीन साल में कोई मौत नहीं हुई।

संवेदनशील इलाकों में नियमित होगा आईआरएस
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, संवेदनशील इलाकों में मरीजों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बीते वर्ष फॉलोअप टेस्ट हो चुके हैं। जो चपेट में मिले, उनकी दवा का कोर्स पूरा कराया गया, ताकि परजीवी नष्ट हों। वर्ष 2026 में भी ये कवायद जारी रहेगी। इसके साथ इनडोर रेसिडुअल स्प्रेइंग (घर के अंदर अवशिष्ट छिड़काव) कराने की भी योजना है।

साल दर साल घट रहे मलेरिया, डेंगू के मरीज
वर्ष  मलेरिया डेंगू मौत
2025 1,938 47  00
2024 2,817 89 00
2023 3,490 1,079 00
2022 1,806 473 05
2021 2,362 595 09
2020 11,868 08 00
नोट : आंकड़े मलेरिया विभाग के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed