सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid al Adha 2026 Route Diversions to Remain in Bareilly for Bakrid

Eid al Adha 2026: बकरीद पर बरेली में लागू रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर बरेली में यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन लागू किया है। यह व्यवस्था 28 मई को सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Eid al Adha 2026 Route Diversions to Remain in Bareilly for Bakrid
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बकरीद के अवसर पर बरेली में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 28 मई को सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

Trending Videos


एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली, रामपुर और नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहा बाईपास, बिल्वाधाम, नवदिया झादा और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से पहले मंशाराम, बुखारा और कैंट होकर शहर में प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को झुमका तिराहा से मिनी बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा रोड होते हुए सेटेलाइट बस स्टेशन तक भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें चौकी चौराहा से मिनी बाईपास होकर डेलापीर मजार की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। साथ ही दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, स्टंटबाजी से बचने, रैश ड्राइविंग न करने और वाहनों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन

बकरीद को लेकर 41 कुर्बानी स्थल चिह्नित
बकरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम क्षेत्र में 41 कुर्बानी स्थल भी चिह्नित करके कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।प्रशासन की तरफ से सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। बकरीद पर 28 मई को जिले की 2423 मस्जिदों व 179 ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी।

शहर क्षेत्र के कोतवाली में 63 मस्जिद, प्रेमनगर में 39, कैंट में 52 मस्जिद व चार ईदगाह, किला में 84 मस्जिद व एक ईदगाह, सुभाषनगर के 14 मस्जिद व एक ईदगाह में नमाज होगी। सीबीगंज में 14 मस्जिद व एक ईदगाह, बारादरी में 116 मस्जिद, इज्जतनगर में 58 मस्जिद व सात ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह, मस्जिदों व आसपास क्षेत्रों की सफाई कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed