Bareilly News: महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर बाइक लादकर निकाला जुलूस
बरेली में समाजवादी युवजनसभा ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर बाइक लादकर जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में समाजवादी युवजनसभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक स्थित लोहिया बिहार कार्यालय से कलक्ट्रेट तक बैलगाड़ी पर बाइक लादकर जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में एलपीजी सिलिंडर, स्मार्ट मीटर और तवा भी नजर आए।
कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल लादकर यह संदेश दिया कि जनता अब अपनी गाड़ियां चलाने में असमर्थ है। उनका कहना था कि पेट्रोल की कीमत सौ रुपये के पार पहुंच गई है। इससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
सपा नेताओं के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में वृद्धि से परिवहन खर्च बढ़ गया है। इसका सीधा असर खान-पान सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है। आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि महंगाई नियंत्रित नहीं हुई तो और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.