फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR registered against two individuals, including the operator of a flour mill running on an illegal connection.

Bareilly News: अवैध कनेक्शन से चल रही आटा चक्की समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals, including the operator of a flour mill running on an illegal connection.
बरेली। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार शाम कुतुबखाना के बिहारीपुर में आटा चक्की व घर पर छापा मारा। इन दोनों ही जगहों पर अवैध कनेक्शन व लोड पाया गया। दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार की शाम बिहारीपुर में दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। अनुज अग्रवाल की आटा चक्की पर जांच के दौरान सामने आया कि उनके पास 11 किलोवॉट का कनेक्शन है लेकिन लोड 15 किलोवॉट है। मौके पर अवैध कनेक्शन से आटा चक्की चलती पाई गई।
विज्ञापन

वहीं, बिहारीपुर माध्यमिक विद्यालय के सामने ऊपरी मंजिल पर शाहरुख खान के घर के कनेक्शन की जांच में मीटर बाइपास करके बिजली का इस्तेमाल होता मिला। दोनों के खिलाफ विजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कनेक्शन काटने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया। अधिशासी अभियंता (रेड) शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed