सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Found a Bride Through a Website her Truth reveal After the marriage in Bareilly

Bareilly News: वेबसाइट के जरिये खोजी थी दुल्हन, शादी के बाद खुली हकीकत तो परिवार के उड़े होश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के एक युवक ने वेबसाइट के जरिये दुल्हन खोजकर उससे शादी की। शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन के तेवर बदल गए। आरोप है कि दुल्हन और उसके मायके वाले 50 लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 

Found a Bride Through a Website her Truth reveal After the marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में वेबसाइट से दुल्हन खोजकर विवाह करने वाला युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। विवाह के बाद पत्नी और उसके परिजन पचास लाख रुपये मांगने लगे और संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने लगे। युवक की मां ने पुत्रवधू और उसके परिजनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।

Trending Videos


पार्क सिटी निवासी मंजू अग्रवाल ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता को बताया कि उनके बेटे अर्पित अग्रवाल ने एक साल पहले वैवाहिक वेबसाइट के जरिये वाराणसी निवासी कशिका गुप्ता से विवाह किया था। विवाह के बाद पुत्रवधू कशिका गुप्ता, उसकी मां अंजू गुप्ता, मामा कुलदीप और इनका साथी मनोज वर्मा पचास लाख रुपये और संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन


विरोध करने पर दुष्कर्म और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग पहले भी ऐसे धमकी देकर वसूली कर चुके हैं। कशिका और उसके परिवार की सच्चाई जानकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed