सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People in posh areas are troubled by many problems in Bareilly

Bareilly News: पॉश इलाके में कुत्तों और बंदरों का आतंक, नालियों में बह रहा गोबर; लोगों ने गिनाईं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के पॉश इलाके राजेंद्रनगर के निवासियों ने गोबर से चोक नालियों, लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशानी साझा की है। नगर निगम पर कार्रवाई न करने का आरोप है। वार्ड 23 इंद्रानगर के पार्क में हुए संवाद में ये मुद्दे उठे।

People in posh areas are troubled by many problems in Bareilly
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के पॉश इलाके राजेंद्रनगर की नालियों में गोबर बह रहा है। लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। कुत्तों के काटने से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। कई बार लोगों ने नगर निगम से शिकायत की पर कोई राहत नहीं मिली। शहर के वार्ड 23 इंद्रानगर (राजेंद्रनगर ए ब्लॉक) के पार्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने ये परेशानी साझा कीं।

Trending Videos




एसडी शर्मा ने बताया कि बंदर दिनभर घरों की छत पर बैठे रहते हैं या रास्ते पर चहलकदमी करते रहते हैं। बचाव के लिए लोगों ने खिड़कियों, बालकनी सहित पूरे घर को लोहे के जाल से कवर करवा रखा है। शिकायत करने पर नगर निगम के जिम्मेदार कहते हैं कि बंदर पकड़ना वन विभाग का काम है। हर ओर से निराशा मिलने पर स्थानीय लोगों ने लंगूर मंगवाया तो कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्ड में घूम रहे खूंखार कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। गर्मी में वे और भी हिंसक हो गए हैं। आए दिन वे महिलाओं व बच्चों पर हमला कर रहे हैं। पैदल गुजर रहे लोग इनके लिए आसान शिकार होते हैं। प्रदीप तिवारी ने बताया कि अगर निगम की ओर से पार्क में ओपन जिम बनवा दिया जाए तो यहां टहलने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लोग जिम के जरिये व्यायाम भी कर पाएंगे।

विज्ञापन

इलाके में संचालित हो रहीं डेयरियां 
सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इलाके में कई डेयरियां संचालित हो रही हैं। गोबर नालियों के बह रहा है, जिससे सीवर चोक हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। कई बार स्थानीय लोग इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चालान कर व हिदायत देकर उन्हें  छोड़ दिया जाता है। लोगों का कहना है कि नियमानुसार डेयरियों को शहर के बाहर होना चाहिए, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में 350 से अधिक  डेयरियां संचालित हो रही हैं। कई जगह सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते। इससे कई इलाकों में झाडू नहीं लग पा रही है। 

नागरिकों ने गिनाईं समस्याएं
वार्ड के सबसे बड़ी समस्या कुत्तों की है। कुत्तों का बधियाकरण कराकर उन्हें शहर से दूर छोड़ना चाहिए, तभी राहत मिल सकेगी।- मुकेश पांडे
यहां डेयरियां अधिक हैं, जिससे नालियों में गोबर बहता है और सीवर लाइन चोक होती है। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- प्रसून अग्रवाल
वार्ड के किसी पार्क में ओपन जिम नहीं है। अगर पार्क में ओपन जिम लग जाए तो सुबह-शाम टहलने आने वालों को राहत मिलेगी।- अमित गुप्ता

पार्षद बोले- लगातार करा रहे काम
पार्षद सतीश चंद्र कातिब ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हर खंभे पर लाइटें लगी हैं। डेयरियों की समस्या के निस्तारण के लिए निगम से कई बार कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed