सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four-year-old child killed by street dogs in Bareilly

UP News: बरेली में कुत्तों ने चार साल के बच्चे को नोचकर मार डाला, शव देख कांप गया परिजनों का कलेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के शाही क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के सुकली गांव में लावारिस कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे को नोचकर मार डाला। मासूम का शव नाले में पड़ा मिला।  

four-year-old child killed by street dogs in Bareilly
अर्श का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के सुकली गांव में सोमवार को खेत पर गए खुर्शीद के चार वर्षीय बेटे अर्श पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। मासूम अर्श की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तलाशते हुए पहुंचे तो शव नाले में पड़ा था। कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्ते नहीं पकड़े जाने से गांव वालों में आक्रोश है। पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही परिजनों ने देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Trending Videos


खुर्शीद ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। चार वर्षीय अर्श सबसे छोटा था। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर उनका खेत है। वह रोज सुबह उसे लेकर खेत पर जाते थे। सोमवार को वह पत्नी के साथ जरूरी काम से गांव में चले गए। सुबह जागने पर जब अर्श ने माता-पिता को नहीं देखा तो वह अकेले ही खेत की ओर चल दिया। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Traffic Diversion: होली पर बरेली में दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

बेटे का शव देख कांप गया परिजनों का कलेजा 
वह लौटकर आए तो अर्श की तलाश शुरू की। इस दौरान नाले में पड़े बच्चे को कुत्ते नोचते दिखाई दिए। नजदीक जाकर कुत्तों को भगाने के बाद देखा तो वह अर्श था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे। कई जगह से कुत्तों ने मांस भी नोच लिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की हालत देख परिजनों का कलेजा कांप गया।

गांव में कुत्तों का आतंक
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुत्तों का आतंक है। आए दिन ये लोगों को दौड़ा लेते हैं। कई को काट भी चुके हैं। कई शिकायतों के बाद भी कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा। उन्होंने कुत्तों को पकड़कर आबादी से दूर छोड़े जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed